logo

मास्क लगाकर व्हीलचेयर से कोर्ट पहुंचे लालू यादव, साथ में राबड़ी,मीसा भी मौजूद

lalu_wheelchair.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नौकरी के बदले जमीन मामले में आज दिल्ली के राउस एवेन्यू कोर्ट में लालू, राबड़ी और मीसा पहुंच गए है। जानकारी के अनुसार थोड़ी देर में कोर्ट की कार्यवाही शुरू होगी। लालू यादव मास्क लगाकर व्हीलचेयर से कोर्ट पहुंचे है। वहीं उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी औऱ बेटी मीसा भारती भी मौजूद हैं। वहीं आरजेडी नेता प्रेमचंद्र गुप्ता भी पहुंच गए हैं। बता दें कि 27 फरवरी को लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत 14 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर उन्हें कोर्ट में पेश होने को कहा गया था।इसी मामले को सीबीआई ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन तेजस्वी ने अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में होने का हवाला देकर पेश नहीं हुए थे।


लालू,राबड़ी और मीसा पेशी आज
 लालू,राबड़ी और मीसा भारती आज कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। हाईकोर्ट के एक वरिष्ठ वकील के मुताबिक आज लालू इस पूरे मामले में अपनी दलील रखेंगे। इसके साथ ही वो ये साबित करने की कोशिश करेंगे कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप निराधार है। उन्होंने बताया कि अगर उनकी तरफ से जमानत की शर्तों का उल्लंघन नहीं किया गया होगा तो उनकी जमानत बरकरार रहेगी। इसके अलावा हेल्थ के ग्राउंड पर भी वे जमानत को जारी रखने की मांग कर सकते हैं।


क्या है मामला
 लैंड फॉर जॉब का मामला साल 2004 से लेकर वर्ष 2009 के बीच का हैं। उस समय लालू प्रसाद भारत सरकार के रेल मंत्री थे। आरोप है कि नौकरी लगवाने के बदले लालू ने जमीन ली थी। इस मामले की जांच सीबीआई ने की और उसके बाद लालू प्रसाद समेत उनकी बेटी पर मामला दर्ज हुआ। वहीं, मीसा भारती अभी राज्य सभा की सदस्य हैं। इस मामले में लालू प्रसाद के बेहद करीबी भोला यादव से भी लंबी पूछताछ हो चुकी हैं। अरेस्ट करने के बाद उनसे पूछताछ हुई थी। भोला यादव 2004 से लेकर 2009 तक लालू यादव के ओएसडी थे। लालू प्रसाद, मीसा भारती समेत जिन 16 लोगों को समन जारी किया गया है उन्हें अब जमानत लेनी होगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT